किस्को में 50 हजार रुपए की साल की लकड़ी जब्त
वन विभाग की टीम ने मंगलवार को किस्को प्रखंड के पतगच्छा गांव से अवैध लकड़ी जब्त की है। जिसकी मूल्य लगभग 50 हजार बतायी गई है। विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि पतगच्छा गांव में अवैध लकड़ी का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद वनपाल हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी के लिए भेजा गया। जहां टीम ने एक खाली जमीन पर रखे गए साल की अवैध लकड़ी जिसमें चौपहल और चौखट शामिल है बरामद किए। जिसकी मूल्य 50 हजार के लगभग बताई गई। विभाग की टीम ने लकड़ी को जब्त करते हुए वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टीम में प्रदीप कुमार, जाबिर अंसारी, विनोद यादव आदि शामिल थे।
अवैध लकड़ी को दिखाते विभाग के लोग।