किस्को प्रखंड के कसियाडीह गांव में शुक्रवार को आदिवासी विकास समिति के गठन को लेकर आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया। लोगों ने पर्यवेक्षक ददन राम पर पैसा लेकर ग्राम सभा कराने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने किस्को बीडीओ को आवेदन दे जांच कर पुनः ग्राम सभा कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जान बूझकर जुम्मा के समय शुक्रवार को ग्राम सभा कराई ई। जुम्मा होने की जानकारी देकर पर्यवेक्षक ददन राम से बात कर नमाज पढ़ने गए थे। जिस पर ददन राम ने कहा था कि जुम्मा पढ़कर आने के बाद ही ग्रामसभा की जाएगी। लेकिन प्राथमिक शिक्षक जयराम उरांव व पंचायत पर्यवेक्षक ददन राम के बीच मोटी रकम की लेनदेन कर ग्राम सभा सभा संपन्न करा दी गई। ग्राम सभा में कसियाडीह गांव के वार्ड नंबर 4 व 5 के ग्रामीण को सदस्य तक नहीं बनाया गया। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के राजेंद्र उरांव को चुना गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड सदस्य रामेश्वर उरांव, जयमनी उरांव, शीला उरांव, करमी उरांव, अब्दुल हाफिज, अबुजफर अंसारी, रिजवान अंसारी, खुर्शीद अंसारी व ग्रामीण अंसारी आदि ग्रामीण शामिल है।