- Hindi News
- National
- सर्राफा कारोबारी से हुई 1.32 करोड़ और 4.5 किलो सोना लूट का नहीं मिला सुराग
सर्राफा कारोबारी से हुई 1.32 करोड़ और 4.5 किलो सोना लूट का नहीं मिला सुराग
थानांतर्गत शनिवार की रात घाटी में एक सर्राफा व्यवसायी ने हुई 1.32 करोड़ के नगर व 4.5 किलो सोने के लूट मामले में घटना के 24 घंटे के बाद भी पुलिस को अहम सुराग हाथ नहीं लग सके हैं। हालांकि पुलिस संदेह के आधार पर बिहार के नवादा जिला निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं एक अन्य की गिरफ्तारी के लिये एक विशेष टीम को फुलवारी शरीफ भेजा है। पुलिस को लूट में प्रयुक्त वाहन के अलावा व्यवसायी का लूटी गया वाहन हाथ नहीं लगा है। न ही अपराधियों द्वारा घाटी में छोड़े गये वाहन के सह चालक के अलावा अपराधियों द्वारा अपने साथ ले जाए गये एक अन्य चालक का ही सुराग हाथ लगा है। उल्लेखनीय रहे कि पटना से केरल के कोयंबटूर जा रहे फुलवारी शरीफ निवासी राजेश जायसवाल के वाहन को अपराधियों ने घाटी में हथियार के बल पर रोक कर उसमें रखे 1.32 करोड़ व 4.5 करोड़ सोने की लूट कर ली थी।
कोडरमा एसपी शिवानी तिवारी ने बताया कि लूट कांड के उद्भेदन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा संभावित जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वारा लूटी गई कार के अलावा चालक को बरामद किये जाने की प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने कांड से जुड़े सभी पहलुओं पर बारीकी से अनुसंधान किये जाने व जल्द ही पूरे मामले के उद्भेदन कर लिये जाने की संभावना जताई है।