ईस्ट इंडिया कराटे में कोडरमा के 11 खिलाड़ियों ने जीता मेडल
कोडरमा | ईस्ट इंडिया कराटे प्रतियोगिता में कोडरमा के 11 खिलाड़ियों ने मेडल जीता है। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, एक रजत व पांच कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। ली मार्शल आर्ट की ओर से 15 अप्रैल को पटना के क्लार्क्स इन बैंक्वेट हॉल पीएम मॉल पाटलीपुत्र में हुई ईस्ट इंडिया कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक पर कब्जा जमाया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालो में वर्नित कुमार, अरविंद कुमार, प्रियांशु रंजन, वासु भगत, अभिषेक कुमार व रजत पदक प्राप्त करने वालों में विकास कुमार राम और कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में सूरज शर्मा, फिरोज अंसारी, हिमांशु कुमार, मो. नूर हसन व प्रतिक कुमार शामिल है।