कोडरमा | पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को एक निजी
कोडरमा | पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए डोमचांच जा रहे थे। इसी दौरान झुमरी तिलैया नगर पर्षद के क्षेत्र अंतर्गत गुमो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा ने नगर पर्षद के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में हो रहे नगर निकाय आम व उप चुनाव में 34 स्थानों पर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। मुंडा का स्वागत गुमो के अलावा सुभाष चौक, झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक आदि स्थानों पर भव्य रूप से किया गया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डा. नरेश कुमार पंडित, नीतेश चंद्रवंशी, अनूप जोशी, चंद्रशेखर जोशी, विजय राम, शशिभूषण प्रसाद, अजीत चंद्रवंशी, अमित कुमार, रोहित जायसवाल, आशीष रवानी, नवीन चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।