पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेजे कॉलेज बीएड संकाय में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिता

जेजे कॉलेज बीएड संकाय में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेजे कॉलेज बीएड संकाय में शुक्रवार को डाॅ. भीम राव अंबेडकर की जयंती सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर प्रो. गोपाल मिश्रा मौजूद थे। सर्वप्रथम डाॅ. भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद कमलजीत व साथियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने डाॅ. भीमराव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जात-पात की भावना से ऊपर उठकर मानव कल्याण, समाज कल्याण की बात करनी चाहिए। वहीं सुमन रानी, नरेश पांडेय ने अंबेडकर की जीवनी पर आधारित संगीत प्रस्तुत किया। रोहित व साथियों ने बाबा अंबेडकर की जीवनी पर नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम को कुलदीप, जॉन, अमर लाल, अर्जुन, प्रशांत, रंजीत ने भी संबोधित करते हुए संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रितेश गुप्ता व सविता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डा. अभय कुमार, डा. शमशाद आलम, डा. बिकी पासवान, डा. मनोहर के अलावा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...