ईस्ट इंडिया कराटे प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ी पटना रवाना
कोडरमा | जिले के 12 खिलाड़ियों का चयन ईस्ट इंडिया कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को पटना के लिए रवाना हुए। खिलाड़ी 15 अप्रैल को पटना के पीएम मॉल पाटलीपुत्र के क्लार्क्स इन बैंक्वेट हॉल में आयोजित ईस्ट इंडिया कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उसमें फिरोज अंसारी, विकास कुमार राम, हिमांशु कुमार, वर्णित कुमार, रविकांत कुमार, नूर हसन, प्रतिक कुमार, मिसबहुल नियाज, प्रियांशु रंजन, वासु भगत, अभिषेक कुमार, सूरज शर्मा के नाम शामिल है। वहीं कोच के रूप में आकाश सेठ व प्रबंधक सुजीत कुमार होंगे।