पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रत्याशी के नाम पर भ्रामक प्रचार किए जाने के मामले की दंडाधिकारी ने की जांच

प्रत्याशी के नाम पर भ्रामक प्रचार किए जाने के मामले की दंडाधिकारी ने की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुमरी तिलैया नगर पर्षद चुनाव में अध्यक्ष पद पर खड़े माकपा उम्मीदवार रवि पासवान के चुनाव चिह्न संख्या को गलत बताकर भ्रामक चुनाव प्रचार किए जाने की शिकायत पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के निर्देश पर दंडाधिकारी रेणु बाला ने जांच कर प्रतिवेदन सौंपी हैं। प्रतिवेदन में उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच के दौरान झुमरी तिलैया शहर के भ्रमण के दौरान उन्होंने इस तरह का कई बैनर पोस्टर चिपका नहीं पाया। वहीं शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए नंबर का ट्रू कॉलर से जांच करने पर उसे अशद खान नाम व्यक्ति का पाया गया। इस नंबर का फेसबुक व वाट्सएप पर किसी दूसरे व्यक्ति का चेहरा दिया गया है जो न तो अशद खान है और न ही रवि पासवान है। इसके अलावा जारी किए गए पोस्ट में न चुनाव चिह्न के संबंध में बटन का नंबर भी नहीं दिया गया है। लेकिन कंघा फोटो व दल का नाम दिया गया है। जांच पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर इस तरह का पोस्ट जारी करने को लेकर साइबर एक्सपर्ट द्वारा जांच का आग्रह किया है। उल्लेखनीय हो कि प्रत्याशी के अभिकर्ता सुरेंद्र राम ने एसडीओ को आवेदन देकर कहा था कि उनके उम्मीदवार का चुनाव चिह्न का गलत इस्तेमाल कर किसी के द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...