नावाडीह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : अन्नपूर्णा
नावाडीह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : अन्नपूर्णा
पूर्व मंत्री सह राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच के नावाडीह की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला आपसी भाईचारा व सौहार्द के लिए जाना जाता है जिसे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था बहाल रखने की अपील की। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।