14-14 टेबलों पर कल होगी मतों की गिनती
कोडरमा | नगर निकाय चुनाव की 20 अप्रैल को होने वाली मतगणना को लेकर बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। झुमरी तिलैया नगर पर्षद व नगर पंचायत डोमचांच में एक साथ दो अलग-अलग मतगणना हॉल में मतों की गिनती होगी। मतगणना के दौरान नगर पंचायत डोमचांच व नगर पर्षद के अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों की मतो की गणना पहले की जाएगी, इसके बाद उपाध्यक्ष पद की गणना होगी। इसके बाद 14 वार्डों के वार्ड पार्षदों के अभ्यर्थियों की गणना की जाएगी। बाजार समिति में बनाए गए वज्रगृह के लिए चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था की गई है। वज्रगृह की सुरक्षा में दंडाधिकारी के अलावा पुलिस बल की तैनाती की गई है।