पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोडरमा में राष्ट्रीय लोक अदालत 22 को

कोडरमा में राष्ट्रीय लोक अदालत 22 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर 22 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में विभिन्न बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की । मौके पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष किशोर कुमार श्रीवास्तव, प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण, विनय कुमार सिंह, अरुण कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...