मेघातरी में मिशन इंद्रधनुष के लिए टीम का गठन
कोडरमा | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को बीएलटीएफ की बैठक हुई। बैठक में मेघातरी में मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत शत प्रतिशत उपलब्धि के लिए टीम का गठन कर कार्यों को मूर्त रूप देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मिथलेश कुमार ने किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रंजीत कुमार, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि, अाईसीडीएस पदाधिकारी,बीईईओ आदि मौजूद थे।