पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्याय पदयात्रा में पूरे प्रदेश से 70 हजार पारा शिक्षक होंगे शामिल

न्याय पदयात्रा में पूरे प्रदेश से 70 हजार पारा शिक्षक होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारा शिक्षकोंं के समान कार्य का समान वेतन देने सहित अन्य मांगों को लेकर आयोजित न्याय पद यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को पारा शिक्षकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। न्याय पदयात्रा 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। इसमें लगभग पूरे प्रदेश से 70 हजार पारा शिक्षक भाग लेंगे। यह बाते एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के विजय कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने कहा कि इस कड़कड़ाती धूप में पैदल चलकर एकजुटता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि न्याय पद यात्रा के पहले दिन मंगलवार को शिक्षा मंत्री ने रांची में पारा शिक्षको के प्रतिनिधियों से वार्ता कर पुरानी वादों की दुहाई दी।

खबरें और भी हैं...