पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायतों में स्वच्छता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम

पंचायतों में स्वच्छता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन बुधवार को सभी पंचायतों में किया गया। मौके पर रोको-टोको कार्यक्रम, प्रात: भ्रमण, टोला सभा, संध्या चौपाल व रात में चौपाल स्वच्छता रैली और स्वच्छ शपथ का आयोजन किया गया। प्रखंडों में तैनात कर्मियों ने सुबह से खुले में शौच जाने वालो को रोके और शौचालय का उपयोग करने का आग्रह किया। इस क्रम में करीब 300 लोगों को खुले में शौच जाने से रोका गया। गांव में टोला सभा का आयोजन किया गया। वहीं विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली और क्षेत्र को खुले से शौच मुक्त बनाने का अनुरोध किया। इसके बाद सबो को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय हो कि यह आयोजन उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह के आदेश पर मेघातरी पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित फिल्में दिखाई गई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। वहीं पेयजल से जुड़ी समस्याओं को पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने सुनी और उसके निराकरण के लिए कनीय अभियंता को निर्देश दिया। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...