बच्चों को फास्ट एंड फायर फाइटिंग का दिया प्रशिक्षण
जयनगर | कोडरमा ताप विद्युत केंद्र मे सीआईएसएफ अग्नि शाखा की ओर से 14 अप्रैल से चल रहे राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह के पांचवें दिन सहायक कमांडेंट कमलेश कुमार के नेतृत्व में डीएवी स्कूल परिसर में बच्चों व शिक्षकों को अग्नि शाखा के निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक रमेश कुमार की अोर से फास्ट एंड फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आग से घटने वाली घटनाओं को सही तरीके से बुझाने के बारे में जानकारी दिया। सीआईएसएफ अधिकारी व जवानों ने बच्चों को ड्रिल करा कर आपातकाल होने पर बच्चों को कैसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने, साथ ही साथ बच्चों को अग्निशामक को चलाकर आग को बुझाने की भी जानकारी दी।