नेहरू युवा केंद्र ने दी श्रद्धांजलि
नेहरू युवा केंद्र ने दी श्रद्धांजलि
नेहरू युवा केंद्र कोडरमा की ओर से सुभाष चौक स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई करने के पश्चात उनकी जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवशंकर रजक मौजूद थे। उन्होंने बाबा साहेब के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर केंद्र के धर्मेंद्र रजक, विक्की रजक, सुभाष चंद्र राणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।