संविधान बचाओ देश बचाओ के रूप में मनी अंबेडकर जयंती
कोडरमा | दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले भारत र| डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती समाहरणालय परिसर में शनिवार को संविधान बचाओ देश बचाओ के रूप में मनाई गई। मौके पर सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। सभा की अध्यक्षता करते हुए संस्था के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास ने बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दलित नेता संजय पासवान ने कहा कि बाबा साहेब के नेतृत्व में बनी संविधान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा को वार्ड पार्षद रिया राज, सिकंदर दास, वामपंथी नेता प्रेम प्रकाश, अमित अनुराग, राजकुमार दास, घनश्याम दास, मनोज दास, रघुनाथ दास, अनेश्वर राम, मनोज दास, विजय पासवान ने भी संबोधित किया।