स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की बैठक, नए ब्रांच का हुआ गठन
कटकमदाग | हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्षता धनवार मंडल अध्यक्ष एसके जायसवाल ने किया। बैठक में स्टेशन मास्टरों की समस्याएं एवं रेलवे सुरक्षा पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि मंडल सचिव रमेश महतो ने रेलवे सुरक्षा पर विचार प्रकट स्टेशन मास्टर की समस्याओं को रखा। कोडरमा-हजारीबाग टाउन स्टेशन के मध्य नए ब्रांच का सृजन किया गया, जिसमें ब्रांच अध्यक्ष रंजीत सिन्हा, सचिव शिव शंकर कुमार, वित्त सचिव आलोक कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर कुमार, दिलीप मेहता, सहायक सचिव मुकेश कुमार वर्मा को बनाया गया। बैठक में 5400 ग्रेड पे लिए व ईआई उन्मूलन के लिए आगामी एक मई को सभी स्टेशन मास्टर काली पट्टी लगाकर कार्य करने का निर्णय लिया। इस मौके पर गौरी शंकर, शंभु शंकर, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार नीरज, अरविंद कुमार सहित कई स्टेशन मास्टर उपस्थित थे।