पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी के लिए भरतपुर ले जा रहे नाबालिग को ग्रामीणों ने बचाया

शादी के लिए भरतपुर ले जा रहे नाबालिग को ग्रामीणों ने बचाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामु में बिचौलिया की मदद से नाबालिग लड़की की शादी कराने के प्रयास का मामला आया है। ग्रामीणों की पहल पर राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान की सदस्य सुनीता देवी व मरकच्चो पुलिस की तत्परता से बच्ची को बिचौलिए के चंगुल से बचा लिया गया। बच्ची को उसके पिता के साथ कोडरमा स्थित सेवा संस्थान ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार गांव की बिचौलिया शांति देवी के द्वारा बच्ची के पिता को बहला फुसलाकर राजस्थान के भरतपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। इसकी भनक लड़की की दादी को मिलने पर उसने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। लड़की की उम्र लगभग 16 वर्ष है। वह गांव के डीएन प्राइवेट स्कूल में नौवीं की छात्रा है।लड़की ने बताया कि उसे शादी के बारे में कोई जानकारी नहींं थी। वह आगे की पढ़ाई करना चाहती है। वह तीन बहन व एक भाई है। उसके पिता राज मिस्त्री का कार्य करते है। घर की माली हालत ठीक नही रहने के कारण इस तरह शादी करने की बात बताया। थाना प्रभारी नरेश रजक ने बताया कि किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है। बिचौलिया शांति देवी को पुलिस ने पीआर बाउंड पर छोड़ दिया गया है।

खबरें और भी हैं...