पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंगाल से बिहार जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार यात्री घायल

बंगाल से बिहार जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार यात्री घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के तहत ताराघाटी के समीप शुक्रवार अहले सुबह कोलकाता से पटना जा रही एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में पलट जाने से उसपर सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक इलाज सदर अस्पातल में कराया गया। घायलों में बस पर सवार बिहार के आरा जिला निवासी प्रिंस दूबे (17), सुदामा दूबे (21) के अलावा नवादा निवासी अजिंस कुमार (22) एवं पटना निवासी आभास कुमार (19) के नाम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार कोलकाता से पटना जा रही कृष्णा रथ बस लगभग पांच बजे के करीब अनियंत्रित होकर घाटी स्थित खाई में पलट गई। जिस समय यह घटना घटी उस समय बस के अधिकांश यात्री सोए हुए थे। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंचे थाने के गश्ती दल ने आसपास के लोगों की मदद से बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार अधिकांश यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि बस में करीब 50-60 यात्री सवार थे।

खबरें और भी हैं...