पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 23 से 27 तक व्यय पंजी जमा कर सकते हैं उम्मीदवार

23 से 27 तक व्यय पंजी जमा कर सकते हैं उम्मीदवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निकाय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के व्यय पंजी जमा करने की तिथि 23 से 27 अप्रैल तक पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 4 बजे तक वाणिज्य कर विभाग कोडरमा अंचल में निर्धारित की गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार ने देते हुए बताया कि नगर पर्षद झुमरी तिलैया व नगर पंचायत डोमचांच के सभी अभ्यर्थियों निर्धारित समय में व्यय किए गए साक्ष्यों की मूल प्रति, सम्यक रूप से भरा हुआ व्यय पंजी(प्रपत्र-04) व सम्यक रूप से भरा हुआ अभिप्रमाणित प्रपत्र 05 जमा करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह जानकारी प्रभारी व्यय कोषांग सह वाणिज्य कर आयुक्त कोडरमा अंचल की ओर से दी गई है।

खबरें और भी हैं...