पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होल्डिंग, पानी और बिजली बिल में बढ़ोत्तरी से शहरवासी परेशान

होल्डिंग, पानी और बिजली बिल में बढ़ोत्तरी से शहरवासी परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भाजपा को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के खिलाफ प्रदेश की जनता पूरी तरह गोलबंद है। उक्त बातें राजद के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को झुमरी तिलैया में एक प्रेसवार्ता के दाैरान कही। अन्नपूर्णा ने कहा कि होल्डिंग टैक्स, पानी टैक्स, कचरा टैक्स और विद्युत बिल बढ़ोत्तरी जैसे जन विरोधी कदमों से शहरवासी परेशान है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजद के 20 अध्यक्ष व 19 उपाध्यक्ष प्रत्याशी नगर निकाय चुनाव में खड़े है। सभी जगह राजद की स्थिति काफी अच्छी है। झुमरी तिलैया व डोमचांच नगर निकाय चुनाव में राजद की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि डोमचांच में आज क्रशर उद्योग पूरी तरह ठप हो चुका है, लोग पलायन को मजबूर है। रोजगार की बात करने वाली भाजपा की सरकार ने लोगों के रोजगार छिनने का काम किया है, इससे लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि डोमचांच में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनोज रजक, उपाध्यक्ष पद के पप्पू मेहता व झुमरी तिलैया नगर निकाय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पिंकी जैन को सभी जाति वर्ग का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर शहर बनाने के लिए लोगों से राजद को सहयोग करने की अपील की। मौके पर जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी, जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव, नगर अध्यक्ष कृष्णा बरहपुरिया, जिप सदस्य राजकुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...