माइक्रोवेस के मानव जीवन में उपयोगिता विषय पर सेमिनार
कोडरमा | जेजे कॉलेज में माइक्रोवेस के मानव जीवन में उपयोगिता विषय पर एक सेमिनार का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मौके पर प्रो. गोपाल मिश्रा ने माइक्रोवेस के मानव जीवन में उपयोगिता विषय पर विभिन्न स्लाइड्स के द्वारा समझाया गया। वहीं प्राचार्य डा. विमल मिश्रा ने बैक्टेरिया के फायदे और उसकी जरूरत को छात्र-छात्राओं को बताया। इतिहास विभाग के प्रो. डा. वीरेंद्र सिंह ने बैक्टेरिया के फायदे को आसान तरीके से विद्यार्थियों के समक्ष रखा। मौके पर वनस्पति विभाग व जंतु विभाग के छात्र-छात्राओं के अलावा प्रो. सतीश यादव, डा. अनिल कुमार, डा. पवन सिंह, डा. बलदेव राम, प्रो. रामस्वरूप यादव, डा. शैलेश मिश्रा, रितेश माधव सहित अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।