पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज शाम पांच बजे से थम जाएगा प्रचार

आज शाम पांच बजे से थम जाएगा प्रचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पर्षद के विकास के लिए भाजपा का साथ दें: प्रकाश

कोडरमा |
भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 20, 21 व 26 सहित अन्य इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर नगर पर्षद के सर्वांगीण विकास के लिए समर्थन मांगा। मौके पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास को गति प्रदान करने के लिए सहयोग करने की अपील लोगों से की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास की नीति पर कार्य करते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी सहित अन्य योजनाओं को पूरी ईमानदारी से विकास को जमीन पर उतारने का काम किया है। उन्होंने विकास के लिए सहयोग करने की अपील की। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी, सुभाष मोदी, अनूप जोशी, शशिभूषण प्रसाद, महेश राम, विजय राम, त्रिवेणी पांडेय, प्रशांत पांडेय, शिवशंकर पांडेय, जयप्रकाश राम, मुकेश शर्मा, अजीत चंद्रवंशी, कृष्ण रवानी, आशीष रवानी, अमित कुमार, सुजीत सिंह, शंकर विश्वकर्मा, जगदीश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...