न्याय पदयात्रा के लिए पारा शिक्षकों की बैठक आज
जयनगर | 17 अप्रैल को आयोजित न्याय पदयात्रा को सफल बनाने के लिए शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा कोडरमा जिला संचालन समिति की बैठक आहूत की गई है। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि उक्त बैठक में पदयात्रा को सफल बनाने के तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई जाएगा। उन्होंने बैठक में अधिक से अधिक संचालन समिति सदस्य एवं पारा शिक्षकों को भाग लेने की अपील की है।