डोमचांच : शिक्षा मंत्री ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क
कोडरमा | डोमचांच नगर निकाय आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षा मंत्री डाॅ. नीरा यादव ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से विकास के लिए समर्थन मांगा। शुक्रवार को उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ डोमचांच नगर पंचायत में विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास को और गति देने के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेश सिंह व उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वसंत मेहता को समर्थन देने की अपील की। मौके पर प्रत्याशी राजेश सिंह, महेंद्र यादव, संजय साव, मुकेश रजक, संतोष यादव, कार्तिक दास सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।