पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समान कार्य के बाद समान वेतन के लिए पारा शिक्षकों ने की पदयात्रा

समान कार्य के बाद समान वेतन के लिए पारा शिक्षकों ने की पदयात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की ओर से न्याय पदयात्रा का शुभारंभ मंगलवार को कोडरमा समाहरणालय से किया गया। यह पदयात्रा 16 वर्षों के अनुरोध के आधार पर शिक्षक पद पर समायोजन करते हुए समान कार्य का समान वेतन के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने की मांग के लिए आयोजित किया गया। यह न्याय पद यात्रा छह दिनों के सफर तय करते हुए 23 अप्रैल को रांची पहुंचेगी, जहां अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। न्याय पद यात्रा कोडरमा से पैदल निकलकर राष्ट्रीय उच्च पथ होते हुए बरही, हजारीबाग, कुजू, रामगढ़ होते हुए रांची जाएगी। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कोडरमा से यह न्याय यात्रा का शुभारंभ किया गया। पद यात्रा का नेतृत्व वीरेंद्र कुमार राय, विजय पांडेय संयुक्त रूप से कर रहे थे। मौके पर राज्य सदस्य संजय दूबे, अधिवक्ता आत्मानंद पांडेय, शिक्षण विभाग सलाहकार समिति सदस्य बीएनपी वर्णवाल व मनोज यादव मौजूद थे। न्याय पद यात्रा में गिरिडीह जिले के जमुआ, गांवा, बिरनी, राजधनवार के अलावा कोडरमा जिले के सभी प्रखंडों से हजारों पारा शिक्षकोंं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सकलदेव राम ने किया। मौके पर विजय पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार पारा शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी समान कार्य का समान वेतन का लाभ पारा शिक्षको को नहीं दिया जा रहा है। वहीं वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि पारा शिक्षकों का समायोजन शीघ्र किया जाए। पद यात्रा में जयनगर से बैजनाथ शर्मा, सलीम अंसारी, वशिष्ठ पांडेय, दामोदर यादव, मनोज यादव, शंकर यादव, सतगांवा से प्रणव मुरारी, संजय यादव, परदेशी रजक, राजा बाबू, मरकच्चो से साकिब महमूद, सागर पासवान, चंद्रदेव सिंह, अशोक राम, तनवीर आलम, पंकज पांडेय, कोडरमा से बिहारी यादव, विजय यादव, कैलाश राम, वीरेंद्र दास, संजीत भारती, डोमचांच से रामू यादव, रामचंद्र यादव, दिवाकर पांडेय, कैलाश राम, आबिद अंसारी, चंदवारा से सुखदेव राणा, सुरेश यादव, सुभाष सिंह, मनोज राणा, शिवशंकर गोप, खूबलाल यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...