पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक टेबल पर एक गणना सुपरवाइजर के साथ दो सहायक रहेंगे

एक टेबल पर एक गणना सुपरवाइजर के साथ दो सहायक रहेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 अप्रैल को होने वाले मतगणना के लिए मंगलवार को सांस्कृतिक भवन कोडरमा में अंतिम चरण का प्रशिक्षण मतगणना कर्मियों काे दिया गया। मौके पर बीडीओ मिथलेश चौधरी ने कहा कि एक गणना टेबल पर एक गणना सुपरवाइजर के साथ दो सहायक नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन प्रक्रिया की अंतिम व अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। इसमें पूरी सावधानी के साथ पारदर्शिता बरतने की जरूरत है। वहीं प्रशिक्षक के रूप में सुदीप सहाय, उदय सिंह, उमेश सिन्हा, अश्विनी तिवारी ने बताया कि गणना के लिए दो हॉल बनाए जा रहे है। एक हॉल नगरपालिका झुमरी तिलैया के लिए व दूसरा हॉल नगर पंचायत डोमचांच के लिए होंगे। प्रत्येक हॉल में 14-14 गणना टेबल लगाए जाएंगे व एक आरओ का टेबल लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना टेबल पर क्रमवार बूथ पर उपयोग में लाए गए कंट्रोल यूनिट व उसी बूथ की मतपत्र लेखा टेबल पर लाया जाएगा और मतपत्र लेखा से कुल मतों की संख्या व पेपरसील की संख्या का मिलान कर गणना प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाजार समिति में गणना कार्य होंगे, जिसमें नगर पर्षद झुमरी तिलैया में कुल 59 बूथ है, जिसके लिए गणना 5 चरण तक चलेगा। वहीं डोमचांच क्षेत्र में वार्ड पार्षद के लिए 13 वार्डों के लिए एक चरण में वार्ड की गणना होगी। वहीं उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पद के लिए दो-दो राउंड की गणना होगी। उन्होंने मतदान कर्मियों को मशीन की सील तोड़ने की विधि, रिसोट बटन के कार्य व आवश्यक प्रपत्रों के बारे में जानकारी दी। वहीं गणना के बारीकियों के बारे में कर्मियों काे विस्तार से बताया गया। मौके पर निरंजन कुमार, गिरधारी प्रसाद, किसलय कुमार, मदन प्रसाद, आदित्य सिन्हा सहित सैकड़ों कर्मी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...