ग्राम स्वराज योजना के तहत चयनित पंचायतों में 20 अप्रैल को लगेंगे कैप
कोडरमा | ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित तीन पंचायतों में वहां के शत-प्रतिशत घरों को उज्जवला योजना का लाभ दिलाने के लिये लक्ष्य निर्धारित की गई है। इस संबंध में जिला आपूर्ति विभाग द्वारा उन गांवों के शतप्रतिशत मतदाताओं के केवाईसी करने का कार्य किया जा रहा है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार चयनित सतगांवा प्रखंड के खैराकला पंचायत में कुल 199 परिवार, कोडरमा प्रखंड के मेघातरी पंचायत में 409, एवं जयनगर के प्रतापपुर में 168 परिवार के केवाईसी का कार्य किया जा रहा है। इन परिवारों को 20 अप्रैल को शिविर के माध्यम से चूल्हा व गैस सिलेंडर का नि:शुल्क वितरण किया जाएंगा। सरकार की ओर से लाभुकों के बीच गैस चूल्हा के वितरण को लेकर नये सिरे से तय किये गये मापदंड के तहत अंत्योदय योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, एसटी व एसी परिवार, जंगल में रहने वाले परिवार शामिल किये गये है।