पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रत्याशियों ने लगाया मृतकों के नाम पर वोट डालने का आरोप

प्रत्याशियों ने लगाया मृतकों के नाम पर वोट डालने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | डोमचांच नगर पंचायत के तीन प्रत्याशियों मनोज कुमार, सुरेश कुमार व आर्दश कुमार पंकज ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को आवेदन देकर बूथ संख्या 13/1 व बूथ संख्या 14/1 पर धांधली व मृत व्यक्ति के नाम पर बोगस वोट करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि केंद्र पंचायत सचिवालय डोमचांच पूर्वी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंधौती महुआ पर प्रत्याशी राजकुमार मेहता के पिता मुंशी मेहता ने मतदाताओं को अपने धन-बल, दबंगई से प्रशासन के सामने बूथ के अंदर रहकर आजसू प्रत्याशी राजकुमार को वोट करने के लिए मजबूर किया और मृत व्यक्तियों के नाम पर वोट करवाया। इस दौरान प्रशासन मूकदर्शक बनी रही। तीनों प्रत्याशियों ने दोनों बूथों पर किए गए धांधली की जांच कराते हुए चुनाव रद्द कर पुन: चुनाव कराने की मांग की।

खबरें और भी हैं...