माकपा के 22वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे संजय पासवान
कोडरमा |माकपा के 22वां राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए झारखंड से चुने गए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में कोडरमा के वामपंथी युवा नेता संजय पासवान के नाम शामिल है। पासवान 18 से 22 अप्रैल तक हैदराबाद में सीपीआई का 22वां पार्टी कांग्रेस में भाग लेंगे। झारखंड से भाग लेने वाले 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में पासवान के अलावा पार्टी के राज्य सचिव जीके बक्शी, प्रकाश विप्लव, सुरजीत सिन्हा, रामचंद्र ठाकुर, मो. इकबाल, प्रफुल्ल लिंडा, सुफल महतो, गीता झा, सुखनाथ लोहरा व सुभाष मुंडा के नाम शामिल है। इस संबंध में राज्य सचिव मंडल के संजय पासवान ने बताया कि पांच दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, पार्टी संगठन की मजबूती व मोदी सरकार की सांप्रदायिक फांसीवादी नीतियों के खिलाफ लोगों को लामबंदी के लिए चर्चा करते हुए रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के अंतिम दिन पार्टी के नए केंद्रीय कमेटी व पोलित ब्यूरो का भी चुनाव किया जाएगा।