सबसे अधिक कोडरमा प्रखंड में हो रहा है ओटीपी से अनाज का उठाव
ओटीपी के जरिए अनाज के उठाव का सबसे अधिक मामला कोडरमा प्रखंड से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल माह मेंं कोडरमा प्रखंड में 1196 लाभुकों को ओटीपी के जरिए अनाज का उठाव किया गया। इसके अलावा इसी माह में सतगांवा प्रखंड में 453, जयनगर में 402, मरकच्चो में 475, डोमचांच में 475 के अलावा चंदवारा प्रखंड में 298 लाभुकों को अनाज का वितरण किया गया।