पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑटो बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | थानांतर्गत नीरू कोडरमा-जयनगर रोड पर नीरूपहाड़ी के पास रविवार दोपहर हुए एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम कमलेश कुमार है। जो डोमचांच थानांतर्गत गोहदर का रहने वाला है। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार युवक हजारीबाग से बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान नीरू पहाड़ी के पास सामने से आ रही एक ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गया। घटना की सूचना पर डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष राजकुमार मेहता ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल लिया। वहीं उसके परिवार के लोग भी अस्पातल पहुंच चुके थे।

खबरें और भी हैं...