पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रशरों ध्वस्त करने के खिलाफ झाविमो का धरना आज

क्रशरों ध्वस्त करने के खिलाफ झाविमो का धरना आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढिबरा, पत्थर खदान को ध्वस्त करने, मजदूर व व्यवसायियों के साथ सौतेला व्यवहार सहित अन्य ज्वलंत सवालों को लेकर जेवीएम की ओर से सोमवार को समाहरणालय के समक्ष रघुवर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रविवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव खालिद खलील, भीम साव, जिलाध्यक्ष बेदू साव की ओर से कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

मौके पर खालिद खलील ने कहा कि रघुवर सरकार के निर्देश पर ही क्रशरों को ध्वस्त कर मजदूरों का हक और अधिकार को कुचलने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर सोमवार सुबह 10 बजे पार्टी सुप्रीमो के नेतृत्व में पंजाब होटल के समीप से हल्ला बोल जुलूस निकाला जाएगा।

खबरें और भी हैं...