पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप की गांव की ओर चलो अभियान की शुरुआत

आप की गांव की ओर चलो अभियान की शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुमरी तिलैया | आम आदमी पार्टी की बैठक रविवार को हुई। बैठक में झारखंड में आप की सरकार बनाने के संकल्प के साथ गांव की ओर चलो अभियान की शुरुआत कोडरमा व बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से की गई। अभियान के तहत पार्टी के नेता व कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। साथ ही पार्टी प्रमुख केजरीवाल के शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्य को लोगों के सामने रखा जाएगा। इसके अलावा बैठक में बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता इजराइल अंसारी ने की। मौके पर बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी महेश कुमार यादव, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष दामोदर यादव, कोडरमा विधानसभा प्रभारी सुदर्शन विश्वकर्मा, दशरथ यादव, मकबूल अंसारी, श्रीराम हांसदा, रियाज अंसारी, मो. एनुल अंसारी, शिवनारायण दास, सद्दाम अंसारी, परवेज अंसारी, जगदीश दास, सीताराम राणा, मो. अकबर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...