पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों की पसंद के अनुसार केंद्र को इंज्वायफुल बनाएं : दीनबंधु

बच्चों की पसंद के अनुसार केंद्र को इंज्वायफुल बनाएं : दीनबंधु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी सेविका व पोषण सखी का टीएलएम पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। मौके पर प्रशिक्षक दीनबंधु ने कहा कि बच्चों को सीखने का मौका दें। बिना शिक्षा के बच्चे बिना पंख पंक्षी के समान हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अभी सीखने का मौका देना जरूरी है। बच्चों की पसंद के अनुसार केंद्र को इंज्वायफुल बनाने के लिए कार्य करना होगा।

इसके लिए आप सभी को प्रशिक्षण के माध्यम से खेल खेल में बच्चों का विकास कैसे करना है, इस संबंध में बताया जा रहा है, ताकि केंद्र को विकसित केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका व पोषण सखी काफी अच्छी तरह से हर खेल को सीख रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की दुनिया को उनके लायक बनाने के लिए आज से ही इस प्रशिक्षण में जो कुछ सिखाया गया है उसे केंद्र में बच्चों के साथ गतिविधियों में शामिल करें। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका व पोषण सखी को बच्चों को संपूर्ण विकास में भागीदारी बनने की बात कही। वहीं भारतीय किसान संघ के सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि आज के प्रशिक्षण के उपरांत आंगनबाड़ी केंद्रों काे आदर्श बनाने का कार्य करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है और सामग्री की सूची भी तैयार की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ की सुषमा कुमारी, संगीता कुमारी, रवि , उषा, आशीष कुमार पांडेय के अलावा दस गांवों की आंगनबाड़ी सेविका व पोषण सखी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह जानकारी कार्यक्रम के परियोजना समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने दी।

खबरें और भी हैं...