कटकमदाग (हजारीबाग) | हजारीबाग-कोडरमा रेलवे लाइन पर आनेवाले दिनों में डीजल इंजन की जगह बिजली से ट्रेनें दौड़ेंगी। इसके लिए विद्युतीकरण का कार्य तेज गति से हो रही है। यह कार्य रेलवे विभाग के इलेक्ट्रिफिकेशन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जो दिसंबर 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य है। विद्युतीकरण के लिए खंभे लगाने का कार्य अब तक 80 प्रतिशत पूरा कर लिया गया। जबकि अगले फेज में हजारीबाग से बरकाकाना होते हुए रांची तक पूरा किये जाने की तैयारी चल रही है।
रेलवे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विद्युतीकरण कार्य पूरा हो जाने के बाद रेलवे को कई तरह से फायदा होगा। सबसे पहले ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होगी। सवारियों को समय की बचत होगी।