अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन
कोडरमा | शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अग्निशमन अधिकारी चुंगरू सुंडी, निर्मल कुमार, विनोद मंडल ने किया। मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग पर कैसे नियंत्रण पाना है जिसपर कई प्रयोग कर दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य शंकर गोपाल ने की। मौके पर आचार्य हरिशंकर प्रसाद, रंगनाथ पाठक आदि मौजूद थे।