पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्राफा व्यवसायी से लूटी गई कार बरामद

सर्राफा व्यवसायी से लूटी गई कार बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा |घाटी में सर्राफा व्यवसायी से अपराधियों द्वारा करोड़ों की लूट मामले में नवादा जिले के गोविंदपुर थाने के सहयोग से पुलिस ने व्यवसायी के वाहन को लावारिश हालत में बरामद कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह ने बताया कि गोविंदपुर के थाना प्रभारी ने फोन कर इसकी जानकारी दी है। इसके बाद यहां से पुलिस पदाधिकारी को भेज कर कार की छानबीन करने व उसे कोडरमा लाने के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि कार की बरामदगी बहियारा गांव के पास से की गई है। पुलिस को कार से कपड़े, जूते के अलावा कुछ अन्य सामान हाथ लगे है। इसके अलावा लूटकांड को लेकर व्यवसायी के सह चालक जिसे घाटी में अपराधियों ने रिहा कर दिया था। उसे बरामद कर लिया है। साथ ही उसे पूछताछ के लिए कोडरमा लाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शनिवार की कोयंबटूर जा रहे व्यवसायी राजेश जायसवाल से घाटी में बोलेरो सवार चार अपराधियों ने 1.32 करोड़ नकद व 4.5 किलो सोने की लूट लिए थे।

खबरें और भी हैं...