पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आसन, लाठी, तलवार, पीटी, सूर्य नमस्कार समेत कलाओं का प्रदर्शन

आसन, लाठी, तलवार, पीटी, सूर्य नमस्कार समेत कलाओं का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | आर्य वीर व वीरांगनाओं द्वारा रविवार को झुमरी तिलैया शहर में शाेभा यात्रा निकाली गई। सुबह यात्रा में 100 वीरांगना व 50 आर्य वीर शामिल थे। मौके पर प्रमुख स्थानों पर आसन, लाठी, तलवार, पीटी, सूर्य नमस्कार सहित अन्य कलाओं का प्रदर्शन किया गया। आदर्श विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम स्थल से शोभा यात्रा निकाली गई, जो शहर का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में यूपी के डीजीपी क्राइम महेंद्र मोदी, आचार्य कुलदीप साहू, मुकेश पांडेय, जीतेंद्र कुमार, रंजीत कुमार सिंह, राजकिशोर मोदी, सत्यदेव विद्यार्थी, राजकिशोर आचार्य, डा. हरि सिंह आचार्य, स्वामी सुरेंद्रानंद सरस्वती सहित अन्य लोग मौजूद थे। शोभा यात्रा के पश्चात वैदिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीजीपी क्राइम महेंद्र मोदी ने किया। शोभा यात्रा के पूर्व सुबह 6 बजे हवन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें आचार्य कुलदीप साहू यजमान के रूप में मौजूद थे। हवन कुंड में जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष वेदमंत्रों से आहुति दी गई। मौके पर स्वामी सुरेंद्रानंद सरस्वती मुंबई से लोगों ने आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान 26 गायत्री मंत्रों से आहुति दी गई। वहीं शाम में गायत्री मंत्र से बड़ा दीप जलाकर थाली में सजाकर आरती उतारी गई और कल्याण की कामना की गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...