कोडरमा | आजसू मरकच्चो प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को नावाडीह पंचायत भवन परिसर में हुई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय यादव मौजूद थे। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण यादव ने की व संचालन जिला प्रवक्ता पप्पू खान वारसी ने किया। मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता मौजूद थे।