पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बायोमैट्रिक सिस्टम के बजाए बड़े पैमाने पर लाभुकों को ओटीपी के जरिए हो रहा अनाज का वितरण

बायोमैट्रिक सिस्टम के बजाए बड़े पैमाने पर लाभुकों को ओटीपी के जरिए हो रहा अनाज का वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार के द्वारा अनाज वितरण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने को लेकर लागू किए गए बायोमैट्रिक प्रणाली का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। इस प्रणाली के तहत मशीन के सहारे लाभुक के अंगूठे के सहारे उसके आधार कार्ड से पहचान कर सही लाभुक को अनाज देने की व्यवस्था की गई है।

लेकिन जिले में इस सिस्टम को धता बताते हुए काफी संख्या में लाभुकों को ओटीपी के जरिए अनाज का भुगतान किया जा रहा है। यह सिलसिला काफी दिनों से जारी है। जबकि सरकार द्वारा ओटीपी के जरिए लाभुक का भुगतान एकाध बार आकस्मिक रूप से करने का निर्देश दिया गया था। ओटीपी के तहत काफी संख्या में फर्जी लाभुकों के नाम पर अनाज का उठाव किए जाने की आंशका बनी रहती है।

इसमें डीलर की संलिप्तता होने की बात कही जाती है। जिले के काफी संख्या में ओटीपी के जरिए हो रहे अनाज के उठाव के मामले में विभाग भी मौन की स्थिति है। जबकि इस व्यवस्था को समाप्त करने को लेकर राज्य स्तर से वैसे लाभुक जिसके अंगूठे का मिलान मशीन ने जरिए उनके आधार नंबर से नहीं हो रहा है। इसमें सुधार कर बायोमैट्रिक प्रणाली के जरिए अनाज का उठाव करने का निर्देश दिया गया है।

एसडीपीओ ने कहा- जांच कर कार्रवाई की जाएगी

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी डीएसओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...