कोडरमा | जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह व न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमलेश बेहरा मौजूद थे। जेल अदालत में किसी भी बंदी द्वारा दोष स्वीकार नहीं किए जाने के कारण किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका। मौके पर पैनल अधिवक्ता शिवनंदन शर्मा, राजेश्वर सिंह, नीरा जायसवाल, शांति कुमारी, रणजीत मौजूद थे।