पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पद यात्रा में शामिल नहीं होंगे कोडरमा प्रखंड के पारा शिक्षक

पद यात्रा में शामिल नहीं होंगे कोडरमा प्रखंड के पारा शिक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकीकृत पारा शिक्षक संघ कोडरमा इकाई की बैठक रविवार को आदर्श मध्य विद्यालय में हुई। बैठक में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित पद यात्रा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया गया। साथ ही 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के बाद जिला कमेटी के पुनर्गठन किया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री आवास घेराव को सफल बनाने को लेकर 21 अप्रैल को झुमरी तिलैया स्थित सीएच स्कूल परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता रविकांत रवि ने की व संचालन कपिलदेव सिंह ने किया। मौके पर पप्पू कुमार, अजीत कुमार, द्वारिका यादव, बद्री नाथ सिंह, अभय नारायण सिंह, मनोज कुमार राणा, उमेश यादव सहित दर्जनों पारा शिक्षक मौजूद थे। आभार प्रकट रामशरण यादव ने किया।

खबरें और भी हैं...