पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालक बालिका को अभिभावकों को सौंपा गया

बालक-बालिका को अभिभावकों को सौंपा गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा| नवलशाही थाना द्वारा चाइल्ड-लाइन कोडरमा को सुपुर्द किए गए बालक-बालिका को बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार रविवार को उनके अभिभावक को सौंप दिया गया। उल्लेखनीय हो कि शनिवार को ग्रामीणों द्वारा एक बालक व एक बालिका को मोबाइल पर वर्षों से बात करने के शक के आधार पर नवलशाही थाना को सुपुर्द किया गया था। जिसे नवलशाही थाना ने चाइल्ड लाइन कोडरमा को सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड लाइन कोडरमा ने बालक एवं बालिका को उचित परामर्श दिया तथा बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। परामर्श के बाद दोनों बच्चों ने कहा कि अभी वे आगे की पढ़ाई करेंगे तथा किसी भी तरह की गलत संगत में नहीं पड़ेंगे। वहीं उनके अभिभावक ने कहा कि वे अच्छे पिता बनेंगे तथा अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखेंगे। बाल कल्याण समिति के सदस्य राजकुमार सिंहा ने बच्चों तथा अभिभावकों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं पोक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि ये कानून बच्चों के बेहतर हित को ध्यान में रखते हुए बनाया गया। इसका उल्लंघन करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।

खबरें और भी हैं...