पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनंतडीह में अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई

अनंतडीह में अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | प्रखंड के अनंतडीह में डा. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। मौके पर लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ अशोक राम व विशिष्ट अतिथि के रूप में रविदास महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद राम, राजकुमार दास, मोहन राम, गणेश दास, सपा के जिलाध्यक्ष सुभाष राणा, भाकपा के जिला मंत्री प्रकाश राम, दिलीप मोदी, अशोक मोदी व मो. शमसुद्दीन मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथि राम ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक किशोर रविदास ने की व संचालन राजीव दास ने किया।

खबरें और भी हैं...