पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार के निर्णय का विरोध करेंगे स्थापना अनुमति वाले विद्यालय

सरकार के निर्णय का विरोध करेंगे स्थापना अनुमति वाले विद्यालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ झारखंड से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक हजारीबाग स्थित गणेश मूर्ति उच्च विद्यालय में हुई। अध्यक्षता संघ के अशोक पांडेय और रविंद्र चौधरी ने किया। संघ के प्रदेश महासचिव प्रद्युम्न पांडेय की उपस्थिति में हुई बैठक में रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा के स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालयों प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बैठक में राज्य स्तर पर 56 विद्यालयों की स्थापना अनुमति रद्द किए जाने पर चर्चा हुई। स्थापना और अनुदान से वंचित विद्यालयों को यथाशीघ्र सरकार से अनुदान स्वीकृति जारी करने की मांग की गई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि रोके गये स्थापना अनुमति को 21 अप्रैल तक पुन: जारी नहीं किया गया तो प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय से आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। बैठक का संचालन गुलाम प्रसाद ने किया। बैठक में जय प्रकाश पांडेय, राम लखन महतो, प्रतुल कुमार चटर्जी, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजनंदन महतो, ईश्वर दयाल पांडेय, गणेश यादव, राजेंद्र यादव, सुखदेव हजाम, लक्ष्मी राम, प्रमोद मिश्रा, कमलेश उपाध्याय और प्रमोद रंजन शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...