पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूरों व व्यवसायियों को धरना प्रदर्शन से बरगलाने की कोशिश

मजदूरों व व्यवसायियों को धरना-प्रदर्शन से बरगलाने की कोशिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | भाजपा सरकार में ढिबरा चुनने पर रोक,पत्थर खदानों पर बेवजह नियम कानून के नाम पर पाबंदी और क्रशर व्यवसाय को ध्वस्त करना उद्योग से जुड़े व्यवसायियों को पलायन कराने के लिए सोची समझी रणनीति है। उक्त बातें झाविमो केन्द्रीय महासचिव खालिद खलील ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जंगल क्षेत्र में नियम कानून को आधार बनाकर लोगों के रोजगार को छीन रही है। वहीं दूसरी ओर फॉरेस्ट क्षेत्र में पूंजीपतियों व कॉरपोरेट कंपनियों के लिए रातों रात नियम कानून का धज्जियां उड़ाकर जंगल-जमीन सौंप जा रहा है। वहीं कोडरमा झाविमो जिला प्रभारी सुरेश साव ने कहा की एकतरफ रघुवर सरकार के इशारे पर क्रशरों को ध्वस्त किया जा रहा है,वहीं दूसरी ओर भाजपा धरना प्रदर्शन कर मजदूरों व व्यवसायियों को बरगलाने की कोशिश कर रही है। मौके पर जिलाध्यक्ष बेदु साव, सुनील यादव भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...