कोडरमा | जिले में आगामी 23 मई से 25 जून तक मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित विशेष संक्षिप्त अभियान शुरू की जाएंगी। इसे लेकर शनिवार को अपर समाहर्ता प्रवीण गागराई के नेतृत्व में बैठक हुई। मौके पर पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजर को जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अभियान के तहत जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से बाहर है उसे घर-घर सर्वे कर उनका नाम जोड़ा जाए। इसके अलावा अभियान अंतर्गत एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की उम्र सीमा पार करने वाले युवक के नाम जोड़ने, मरे हुए व्यक्ति का नाम सूची से हटाने, दूसरे जगहों पर शिफ्ट कर जाने वाले परिवार के संबंध में अखबार में इश्तेहार देकर एक सप्ताह में इसका निष्पादन करने सहित मतदाता सूची में गड़बड़ी को दूर करने का कार्य किया जाएगा।