पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों के संपूर्ण पोषण की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्र से

बच्चों के संपूर्ण पोषण की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्र से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान संघ व टीडीएच की ओर से आंगनबाड़ी सेविका व पोषण सखी का टीएलएम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को पंचायत भवन बेकोबार उत्तरी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया फहीमुद्दीन अंसारी, प्रशिक्षक दीनानाथ बंधु व परियोजना समन्वयक सुनिल कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर टीडीएच के राज्य परियोजना प्रबंधक राजन मोहंती ने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास की बागडोर आंगनबाड़ी केंद्र से शुरू होती है। उन्होंने कहा कि अगर आंगनबाड़ी सेविका व पोषण सखी प्रशिक्षित होगी तो निश्चित रूप से आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल-खेल में कैसे पढ़ाना है और खेल के माध्यम से बच्चो का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, रचनात्मक, भावनात्मक विकास कैसे होगा इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं भारतीय किसान संघ के परियोजना समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि बच्चों का दिमाग 90 प्रतिशत 5 वर्ष तक विकसित करता है। इस दौरान बच्चे हर एक वस्तु से सीखने का प्रयास करते हैं। इसी को ध्यान में रखकर भारतीय किसान संघ टीडीएच के सहयोग से जिला के 32 आंगनबाड़ी केंद्र को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल पूर्व शिक्षा को बेहतर व इंजोयफुल बनाने के लिए 10 आंगनबाड़ी सेविकाओं व पोषण सखी को खेल-खेल के माध्यम से व रोचक कहानी से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने व ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श बनाकर गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संस्था कार्य कर रही है। प्रशिक्षक दीनानाथ बंधु ने कहा कि यह प्रशिक्षण लोकल स्तर पर बेकार पड़े सामग्री को उपयोग कर बच्चो के लिए शिक्षण सामग्री को तैयार करने व उसका उपयोग बच्चो के साथ कैसे करने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर संघ के आशीष पांडेय, जीतेंद्र, तब्बसुम, किशुन, उषा देवी, कविता देवी,प्रियंका कुमारी, मुन्नी देवी, अर्चना कुमारी के अलावा 10 आंगनबाड़ी सेविका व पोषण सखी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...